प्राणायाम का अभ्यास मस्तिष्क की कोशिकाओं में ऑक्सीजन के संचार को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। तंत्रिका तंत्र को व्यवस्थित रखने, मोटापा,
मधुमेह को कम करने, शरीर से विषाक्तता को निकालने में भी इस योग के अभ्यास को लाभकारी माना जाता है। प्राणायाम के अभ्यास से तनाव का स्तर भी कम होता है
जिसे बालों के झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।
कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर आप शरीर को कई प्रकार के लाभ दे सकते हैं।
Advertisment Area