चावल बनाने के लिए सामग्री

  • चावल – 1 कप
  • देसी घी – 1 टी स्पून
  • नींबू रस – 1/2 टी स्पून
  • पानी – 2 कप (जरूरत के मुताबिक कम ज्यादा कर सकते हैं)
  • चावल बनाने की विधि

  • घर पर खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले लंबे पतले दाने वाले चावल लें.
  • इसके बाद चावल को बीनकर अच्छी तरह से साफ करें
  • और फिर पानी से दो से तीन बार ठीक से धोकर उन्हें 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
  • अब एक गहरे तले वाले बर्तन में भिगोये चावल और 2 कप पानी
  • (जरूरत के अनुसार) डालकर चम्मच से मिलाएं और गैस पर रख दें.
  • जब चावल में एक उबाल आ जाए तो इसमें एक चम्मच देसी घी और नींबू का रस डालकर चम्मच से मिला दें.
Advertisment Area

दही वड़े बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम उड़द की दाल
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • पानी घोल घोलने के लिए  
  • तेल तलने के लिए
  • ऐसे करें दही तैयार:

  • 250 ग्राम दही (फेंट हुआ)
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून चम्मच भुना-पिसा जीरा
  • 1/2 टीस्पून इमली की खट्टी-मीठी चटनी
  • 1/2 टीस्पून हरी चटनी
  • काला नमक स्वादानुसार
  • सादा नमक स्वादानुसार
  • गार्निशिंग के लिए:

  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया
  • चुटकीभर जीरा पाउडर
  • चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
  • दही वड़े बनाने की विधि:

  • - सबसे पहले रातभर के लिए उड़द दाल को भिगोकर रख दें
  • - अगले दिन दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  • - दाल के पेस्ट में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, बेकिंग सोडा और नमक मिला लें.
  • - एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
  • - जब तेल गरम हो जाए तो इसमें पेस्ट का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर गोल शेप में वड़े बनाकर, वड़ों को तेल में सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
  • - अब एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और फ्राइड वड़ों को इसमें.इसमें डालते जाएं.
  • - जब वड़े नरम हो जाएं, तो हथेलियों के बीच में रखकर दबाकर इनका पानी निचोड़ लें.
  • - दूसरी तरफ दही बनाने के लिए एक बर्तन में दही, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, इमली की चटनी, हरी चटनी और सादा नमक डालकर मिक्स करें.
  • - वड़ों को अब दही में डालते जाएं और.और ऊपर से भी दही डाल दें.
  • - हरा धनिया, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर ऊपर से छिड़ककर सर्व करें.
Advertisment Area

चावल की खीर की सामग्री

  • कप दूध, full cream.
  • 1/4 कप चावल.
  • 1/2 कप चीनी.
  • 10-15 किशमिश.
  • 4 हरी इलायची.,
  • 10-12 बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ.
  • चावल की खीर बनाने की वि​धि

  • पैन में चावल और दूध को उबाल लें।
  • हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल पक न जाए और दूध गाड़ा न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, चीनी और किशमिश मिलाएं।
  • इसे लगातार तब तक चलाएं जब तक चीनी पूरी तरह न घुल जाए।
  • गार्निशिंग के लिए बादाम और पिस्ता का इस्तेमाल करें।
  • ठंडी या गर्म खीर सर्व करें।
Advertisment Area

गाजर का हलवा की सामग्री

  • 1 kg गाजर
  • 1 ½ लीटर दूध
  • 8 हरी इलायची
  • 5-7 टेबल स्पून घी
  • 5-7 टेबल स्पून चीनी
  • 2 टी स्पून किशमिश
  • 1 टेबल स्पून बादाम, गुच्छा
  • 2 टेबल स्पून खजूर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • गाजर का हलवा बनाने की वि​धि

  • गाजर को पहले अच्छी तरह छीलकर कस लें।
  • इसके बाद इलायची डालकर दूध को हल्की आंच पर उबालें।
  • भारी कढ़ाही में घी को गर्म करें और उसमें कसी हुई गाजर और दूध मिलाएं।
  • हल्की आंच पर कढ़ीब 10-15 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।
  • फिर इसमें चीनी मिलाकर हल्वे को तब तक पकाएं जब तक इसका रंग गाड़े लाल रंग का न हो जाए।
  • अच्छे से पक जाने के बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करें।
  • गर्मा-गर्म सर्व करें।
Advertisment Area

पाव भाजी बनाने की सामग्री

  • 3 आलू , 1 गाजर , 1 फूलगोभी , 1 कटोरी मटर , 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 प्याज (बारीक कटी हुई) ,8-10 कलियां लहसुन की (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ) ,1 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ) ,2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून जीरा , 1 टीस्पून हल्दी ,1 टीस्पून धनिया पाउडर ,1/2 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1-2 टेबलस्पून पाव भाजी मसाला , 2 टीस्पून गरम मसाला , नमक स्वादानुसार ,पानी जरूरत के अनुसारतेल जरूरत के अनुसार
  • पाव भाजी बनाने की विधि:

  • सबसे पहले आलू, गाजर और फूलगोभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
  • मीडियम आंच पर एक प्रेशर कूकर में सारी चीजें और पानी डालकर..2-4 सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें.
  • सब्जियों के ज्यादा गल जाने से न डरें क्योंकि इन्हें मैश ही करना है.
  • मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  • तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
  • जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  • प्याज-लहसुन के भुनते ही पहले टमाटर डालकर इसके सॉफ्ट होने तक भूनें और फिर सारी उबली सब्जियों को डालकर अच्छे से मैश करें.
  • अब इसमें शिमला मिर्च और मटर डालकर भूनें.
  • हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला मिलाएं.
  • सब्जी जैसे ही भुनने लगे इसमें जरूरत के के अनुसार पानी और नमक डालकर सब्जी को ढककर पकाएं.
  • जब आपकी भाजी आपके अनुसार तैयार हो जाए तब इसमें गरम मसाला मिलाकर चलाएं और 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें..
  • तैयार है भाजी. ऊपर से मक्खन डालकर...मक्खन से गरमागरम पाव सेंककर प्याज, हरी मिर्च और नींबू के साथ सर्व करें.
Advertisment Area